हमले के लिए तैयार हैं: हमास के साथ इज़रायल के जारी युद्ध के बीच चेताते हुए ईरान
ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन ने हमास के साथ इज़रायल के जारी युद्ध के बीच इज़रायली प्रशासन को चेताते हुए कहा है कि अगर 'हमले नहीं रोके गए' तो 'इस क्षेत्र (पश्चिम एशिया) में सभी पक्ष हमले के लिए तैयार हैं'। दरअसल, इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाज़ा में 'हमास को खत्म करने' का एलान किया है।