हमसे करोड़ों रुपए मांगे गए हैं, हम भी वीडियो जारी कर खुलासा कर सकते हैं: तलाक केस पर तेज
आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक मामले पर कहा है, "4-साल से हमारे लोगों को टारगेट किया जा रहा है...कई करोड़ रुपए मांगे गए हैं।" उन्होंने कहा, "हम भी खुलासा कर सकते हैं...इस वीडियो को सभी बिहारवासी देखेंगे कि कैसे मेरी मां को मारा गया...कैसे हमें...पिता...बहनों...भाई को गालियां दी गईं।"