हमारा आशीर्वाद उनके साथ है: परिणीति व राघव की सगाई की खबरों के बीच ऐक्ट्रेस की आंटी मधु
परिणीति चोपड़ा व 'आप' नेता राघव चड्ढा की शनिवार को सगाई करने की खबरों को लेकर अभिनेत्री की आंटी व प्रिंयका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 'पिंकविला' से कहा, "मैं परिणीति और राघव के लिए बहुत खुश हूं...हमारा आशीर्वाद उनके साथ है।" गौरतलब है, परिणीति या राघव ने सगाई की पुष्टि नहीं की है।