हमारा नेता गांधी परिवार ही रहेगा, खरगे पार्टी चलाने के लिए हैं: सलमान खुर्शीद
सलमान खुर्शीद ने 'दैनिक भास्कर' से कहा है, "हमारा नेता गांधी परिवार है और वही रहेगा, मल्लिकार्जुन खरगे पार्टी चलाने के लिए हैं।" उन्होंने कहा, "पार्टी को चलाने के लिए फुलटाइम नेता की ज़रूरत थी, जो सिर्फ पार्टी के काम पर ध्यान दे।" इस पर बीजेपी नेता शहज़ाद पूनावाला ने कहा कि खरगे में खुर्शीद को रबर स्टैंप दिखता है।