हमारा परिवार सदमे में है: सलमान के घर पर हुई फायरिंग पर उनके भाई अरबाज़ खान
अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग को लेकर उनके भाई व ऐक्टर अरबाज़ खान ने कहा है, "इस दिल दहला देने वाली घटना से हमारा परिवार सदमे में है।" उन्होंने कहा, "हमारे परिवार के करीबी होने का दावा करने वाले कुछ लोग मीडिया में अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं, इन्हें गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए।"