हमारा रोल इसमें बहुत ही कम है: विपक्षी एकता पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विपक्षी एकता को लेकर मंगलवार को कहा, "इसमें हमारी भूमिका बहुत ही कम है, अगर नैशनल कॉन्फ्रेंस सारी सीटें जीत भी जाती है तो हमारा असर सिर्फ 6 सीटों पर होगा।" उन्होंने कहा, "जिनकी 40-50 सीटें हैं वे लोग पहले यूनिटी करें, जिनकी 100-200 सीटें हैं वे यूनिटी नहीं कर पाते।"