हमारा साबुन इको फ्रेंडली है: विपक्ष के 'बीजेपी में दागी नेता साफ हो जाते हैं' आरोप पर गडकरी
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दागी (भ्रष्टाचार या आपराधिक बैकग्राउंड वाले) नेताओं के बीजेपी में शामिल होने पर प्रतिक्रिया दी है। गडकरी से जब एक मीडिया समिट में पूछा गया 'विपक्ष कहता है कि बीजेपी के साबुन से दागी नेता साफ हो जाते हैं' तो उन्होंने मज़ाक में कहा, "हमारा साबुन इको फ्रेंडली। राजनीति में आना-जाना चलता रहता है।"