हमारी जवाबी कार्रवाई शुरू हो गई है: इराक व सीरिया पर यूएस के हमला करने को लेकर बाइडन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिका द्वारा इराक और सीरिया पर हमला किए जाने के बाद कहा है, "पश्चिम एशिया में संघर्ष नहीं चाहते...लेकिन किसी अमेरिकी को नुकसान पहुंचा तो जवाब दिया जाएगा...हमारी जवाबी कार्रवाई शुरू हो गई है।" गौरतलब है, जॉर्डन में हुए ड्रोन हमलों में 3 अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद अमेरिका ने यह हमला किया है।