हमारी पार्टी न तीन में है न तेरह में: बिहार में राजनीतिक परिवर्तन की अटकलों पर मुकेश सहनी
बिहार में राजनीतिक परिवर्तन की अटकलों के बीच विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा है, "राज्य में (मुख्यमंत्री) नीतीश कुमार की महागठबंधन की सरकार है और अभी सरकार गिरी नहीं है।" उन्होंने कहा, "वीआईपी न तीन में है न तेरह में है। अगर आज हमारे पास विधायक होते तो हम भी निश्चित तौर पर चौधरी होते।"