हमारी मांग है कि जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले: गुलाम नबी आज़ाद
डेमोक्रेटिक आज़ाद पार्टी (डीएपी) के प्रमुख गुलाम नबी आज़ाद ने रविवार को कठुआ में जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा, ''हमारे तीन प्रमुख एजेंडे हैं, पहला- राज्य का दर्जा बहाली, दूसरा- ज़मीन खरीदने का अधिकार केवल जम्मू-कश्मीर के लोगों को मिले, तीसरा- नौकरियां स्थानीय युवाओं के लिए आरक्षित हों।"