हमारी संप्रभुता का सम्मान करें: अमेरिकी राजदूत के पीओके दौरे पर भारत

भारत ने पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत डॉनल्ड ब्लोम के गिलगिट-बाल्टिस्तान (पाक अधिकृत कश्मीर) के दौरे पर प्रतिक्रिया दी है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, "पूरा जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा है और हमारी इस स्थिति से सभी वाकिफ हैं। हम अन्य देशों से हमारी संप्रभुता और अखंडता का सम्मान करने का आग्रह करते हैं।"

Load More