हमारी संस्कृतियों पर मुझे गर्व है: पीएम की पोशाक पर टिप्पणी को लेकर माफी मांगते हुए कीर्ति
मेघालय की पारंपरिक पोशाक पहने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर टिप्पणी करने को लेकर टीएमसी नेता कीर्ति आज़ाद ने मांफी मांग ली है। कीर्ति ने कहा, "मेरे ट्वीट का गलत मतलब निकाला गया। इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। मैं उनसे माफी मांगता हूं। हमारी विविध संस्कृतियों के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान और गर्व है।"