हमारी सरकार 2 साल में मुंबई का चेहरा बदल देगी: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि उनकी सरकार 2 साल में मुंबई का चेहरा बदल देगी। उन्होंने कहा, "केंद्र और राज्य में हमारी सरकार है और बीएमसी के चुनाव भी जल्द ही होने वाले हैं। 6 महीनें में मुंबई के लोगों ने हमारा काम देखा है, 'डबल इंजन' का विकास जल्द ही 'ट्रिपल इंजन' में बदल जाएगा।"