हमारी सरकार बनती है तो महिलाओं व युवाओं के खातों में ₹1 लाख/वर्ष ठकाठक आएंगे: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि अगर 'INDIA' ब्लॉक की सरकार बनती है तो 'महालक्ष्मी योजना' और 'अप्रेंटिसशिप' के अधिकार से करोड़ों लोग लखपति बन जाएंगे। राहुल ने कहा, "इन योजनाओं का उद्देश्य गरीबों, महिलाओं और युवाओं का उत्थान करना है।" उन्होंने कहा, "₹1 लाख/वर्ष और ₹8,500/माह गरीब महिलाओं और शिक्षित युवाओं के खातों में ठकाठक आएंगे।"