हमारी सरकार बनने के बाद पूरे राज्य में हनुमान मंदिर बनवाएंगे: कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष
कर्नाटक में बजरंग दल पर प्रतिबंध को लेकर जारी विवाद के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने कहा है, "हमारी सरकार बनने पर पूरे राज्य में भगवान हनुमान के मंदिरों के निर्माण को प्राथमिकता देंगे।" बकौल शिवकुमार, इसके लिए एक विशेष बोर्ड का गठन कर भगवान हनुमान के सिद्धांतों को युवाओं तक पहुंचाने के लिए विशेष कार्यक्रम किए जाएंगे।