हमारी सीक्रेट बात हुई, खेल होगा: आरजेडी की इफ्तार पार्टी में नीतीश के शामिल होने पर तेजप्रताप
आरजेडी की इफ्तार पार्टी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल होने पर पार्टी नेता तेजप्रताप यादव ने कहा कि अब वह आए हैं तो सरकार भी बनेगी। उन्होंने कहा, "हमारी सीक्रेट बात हुई है, खेल होगा।" वहीं, नीतीश कुमार ने कहा, "इफ्तार पार्टियों में बहुत से लोगों को आमंत्रित किया जाता है। इसका राजनीति से क्या संबंध है?"