हमारी ज़रूरत का पानी छोड़कर जितना बचेगा हम अन्य राज्यों को देंगे: हिमाचल सीएम
दिल्ली जल संकट पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है, ''हमारे राज्य की ज़रूरत का पानी छोड़कर हमारे पास जितना भी पानी है, हम दिल्ली या किसी अन्य राज्य को देने के लिए तैयार हैं।" उन्होंने कहा, "हिमाचल का पानी अगर हरियाणा से होकर आना है तो दिल्ली को हरियाणा सरकार के साथ समझौता करना होगा।"