हमारे खिलाफ कोई जांच नहीं चल रही है: हिंडनबर्ग पर आपराधिक मामलों की खबर पर संस्थापक
हिंडनबर्ग रिसर्च के संस्थापक नेथन ऐंडरसन ने संस्थान पर आपराधिक मामलों के चलते जांच की खबरों के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए गुरुवार को कहा कि हिंडनबर्ग के खिलाफ कोई जांच नहीं चल रही। उन्होंने कहा कि हम पर फाइनेंशियल इंडस्ट्री रेगुलेटरी अथॉरिटी द्वारा बैन लगाए जाने और हमारे बैंक अकाउंट सीज़ होने की खबरें भी गलत हैं।