हमारे ग्राहकों के ईमेल व फोन नंबर जैसी करीब 3 लाख जानकारियां संभवतः हुईं लीक: टोयोटा
टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन ने कहा है कि उसके टी-कनेक्ट से ग्राहकों के ईमेल आईडी और फोन नंबर जैसी 2,96,000+ जानकारियां संभवतः लीक हुई हैं। टी-कनेक्ट एक टेलीमैटिक्स सर्विस है जो एक नेटवर्क के ज़रिए वाहन से कनेक्ट करती है। बकौल टोयोटा, प्रभावित ग्राहक वे हैं जिन्होंने जुलाई 2017 से ईमेल के ज़रिए टी-कनेक्ट की वेबसाइट पर साइन-अप किया है।