हमारे जैसे ऐक्टर्स के लिए यह सुनहरा दौर है: ओटीटी को लेकर आशुतोष राणा
अभिनेता आशुतोष राणा ने एक इंटरव्यू में ओटीटी को लेकर बातचीत के दौरान कहा है कि यह उनके जैसे ऐक्टर्स के लिए एक सुनहरा दौर है। उन्होंने कहा, "मुझमें अभी बहुत कला बाकी है। मैंने अपने करियर की शुरुआत उन फिल्मों से की थी जो पहले ऑफबीट फिल्में कहलाती थीं लेकिन अब वह मेनस्ट्रीम सिनेमा बन चुकी हैं।"