हमारे दो राष्ट्रपिता हैं, महात्मा गांधी देश के और पीएम मोदी 'नए भारत' के: अमृता फडणवीस
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने 'पीएम मोदी राष्ट्रपिता हैं तो महात्मा गांधी कौन हैं' सवाल पर कहा है, "भारत के दो राष्ट्रपिता हैं, महात्मा गांधी हमारे देश के राष्ट्रपिता हैं और प्रधानमंत्री मोदी 'नए भारत' के राष्ट्रपिता हैं।" दरअसल, अमृता ने 2019 में प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें राष्ट्रपिता कहा था।