हमारे पहले से 3 बच्चे हैं: 'दूसरी शादी के बाद क्या आप फिर से मां बनेंगी' सवाल पर दलजीत
अभिनेत्री दलजीत कौर से सोमवार को इंस्टाग्राम लाइव के दौरान एक यूज़र ने पूछा कि दूसरी शादी के बाद क्या वह फिर से मां बनने की योजना बना रही हैं जिस पर उन्होंने कहा, "हमारे पहले से 3 बच्चे हैं।" गौरतलब है कि दलजीत का एक बेटा जेडन है और उनके पति निखिल पटेल की 2 बेटियां हैं।