हमारे पास 3-2 से सीरीज़ जीतने का मौका है: 434 रनों की हार के बाद स्टोक्स
भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में 434 रनों की हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा है कि अभी उनके पास 3-2 से इस सीरीज़ को जीतने का मौका है। स्टोक्स ने कहा, "सभी के पास चीज़ों को लेकर राय है लेकिन ड्रेसिंग रूम में मौजूद लोगों की राय हमारे लिए सबसे ज़्यादा मायने रखती है।"