हमारे पास कई कुत्ते थे, उनके गुज़रने पर उन्हें अपने लॉन में दफनाते थे: 'केबीसी' में अमिताभ
दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति' के सीज़न-14 में बताया है कि उनके पास कई कुत्ते थे। उन्होंने कहा, "कुत्तों के गुज़रने पर हम उन्हें अपने लॉन में दफनाते थे और उनकी याद में पौधे लगाते थे।" अमिताभ ने कहा, "जया (पत्नी) अब कुत्ते पालने से मना करती हैं क्योंकि हम उन्हें खोने का दर्द सह नहीं सकते।"