हमारे पास समय नहीं है: पश्चिम के सहयोगी देशों से जल्द सैन्य आपूर्ति करने को लेकर यूक्रेन
यूक्रेनी प्रेसिडेंशियल स्टाफ के हेड अंड्री यरमैक ने पश्चिम के सहयोगी देशों से जल्द सैन्य आपूर्ति करने को लेकर कहा है कि उनके पास समय नहीं है। उन्होंने कहा कि देरी की कीमत उन्हें यूक्रेनी लोगों की ज़िंदगी देकर चुकानी पड़ रही है। गौरतलब है, यूक्रेन ने सहयोगियों से टैंक और वायु रक्षा प्रणाली की आपूर्ति का आग्रह किया था।