हमारे बच्चे लहंगा-चुन्नी में आएं तो?: हिजाब को लेकर छात्राओं के प्रदर्शन पर बालमुकुंद
जयपुर (राजस्थान) में बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य के धार्मिक नारे लगवाने और हिजाब के विरोध में बयान देने को लेकर मुस्लिम छात्राओं के प्रदर्शन पर बालमुकुंद ने प्रतिक्रिया दी है। बालमुकुंद ने कहा, "स्कूल में ज़्यादातर छात्राएं बुर्के या हिजाब में थीं जिससे वहां दो तरह का माहौल था।" उन्होंने कहा, "हमारे बच्चे लहंगा-चुन्नी में आएंगे तो कैसा होगा?"