हमारे बच्चों के हत्यारे अपने बच्चों को भी मार रहे हैं: गाज़ा के अस्पताल की घटना पर नेतन्याहू
इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाज़ा के अस्पताल पर हुई एयरस्ट्राइक में 500 लोगों की मौत होने को लेकर कहा है, "सारी दुनिया को पता लगना चाहिए कि यह इज़रायल डिफेंस फोर्सेस का नहीं बल्कि बर्बर आतंकियों का हमला है।" उन्होंने कहा, "हमारे बच्चों की बर्बरतापूर्ण हत्या करने वाले (हमास के आतंकी) अपने बच्चों को भी मार रहे हैं।"