हमारे बाप हो क्या?: बिहार के अस्पताल में पिस्टल लेकर घूमने को लेकर पत्रकारों से जेडीयू विधायक
जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने भागलपुर (बिहार) के एक अस्पताल में पिस्तौल लेकर घूमने के अपने वीडियो को लेकर सवाल पूछने पर पत्रकारों से गाली-गलौज की है। उनका वीडियो सामने आया है जिसमें वह कह रहे हैं, "हां (पिस्टल) लहराएंगे...तुम लोग (पत्रकार) हमारे बाप हो...कि मना कर रहे हो?" विधायक अपनी पोती के सीटी स्कैन के लिए अस्पताल पहुंचे थे।