हमारे लिए छोटी बात थी लेकिन लोगों ने खूब सीटियां बजाईं: 'रॉकी...' में किसिंग सीन पर शबाना
दिग्गज अभिनेत्री शबाना आज़मी ने फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में अभिनेता धर्मेंद्र के साथ किसिंग सीन करने पर कहा है कि यह उनके लिए छोटी बात थी। उन्होंने कहा, "मेरी भांजी (अभिनेत्री) तबू ने कहा था...'आपने इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया'। सीन से लोग हैरान हुए। थिएटर में फिल्म देखने वाले लोगों ने कहा था...'खूब सीटियां बजीं'।"