हमारे लोकतंत्र के सामने जो खतरे हैं उनसे खुद ही निपटना होगा: कांग्रेस नेता जयराम

कानून मंत्री किरण रिजिजू के बयान 'आंतरिक मामलों में विदेशी ताकतों को हस्तक्षेप का आमंत्रण देने के लिए शुक्रिया राहुल गांधी' के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संस्थाओं पर हमले की राजनीति से लोकतंत्र के सामने जो खतरे आए हैं उनसे भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को खुद ही निपटना होगा।"

Load More