'हमारे विभाग के लोग चोर हैं' बयान देने वाले बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने दिया इस्तीफा
बिहार सरकार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसकी पुष्टि करते हुए सुधाकर सिंह के पिता और आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा, "हम नहीं चाहते हैं कि कोई लड़ाई आगे बढ़े।" सुधाकर सिंह ने कुछ दिन पहले कहा था, "हमारे विभाग के लोग चोर हैं और हम चोरों के सरदार।"