हमारे विरोधी एकजुट होकर भी उतनी सीटें नहीं जीत पाए जितनी अकेले बीजेपी ने जीती हैं: पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव-2024 की मतगणना के बीच कहा है, "हमारे विरोधी एकजुट होकर भी उतनी सीटें नहीं जीत पाए...जितनी अकेले बीजेपी ने जीती हैं।" चुनाव आयोग के मुताबिक, बीजेपी 209 सीटें जीत चुकी है और 31 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 80 सीटों पर जीत चुकी है और 19 पर आगे चल रही है।