हमारे सशस्त्र बल दूसरे देश की राजनीतिक अशांति का प्रभाव भारत पर नहीं होने देंगे: बिड़ला
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने अफगानिस्तान के राजनीतिक संकट से जुड़े सवाल के जवाब में गुरुवार को कहा कि भारत सभी देशों की लोकतांत्रिक व्यवस्था का मज़बूती से समर्थन करता है। साथ ही उन्होंने कहा, "हमें अपनी सशस्त्र सेनाओं पर पूरा भरोसा है कि वे किसी दूसरे देश में राजनीतिक अशांति का भारत पर प्रभाव नहीं पड़ने देंगी।"