हमारे सारे बैंक खाते फ्रीज़ कर दिए गए हैं, आयकर विभाग ने मांगी ₹210 करोड़ की रिकवरी: कांग्रेस
कांग्रेस नेता अजय माकन ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के सारे बैंक खाते फ्रीज़ कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा, "आयकर विभाग ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस से ₹210 करोड़ की रिकवरी मांगी है।" बकौल माकन, कांग्रेस के पास कर्मचारियों के वेतन के लिए पैसे नहीं हैं और इससे उसकी सभी राजनीतिक गतिविधियां प्रभावित होंगी।