हमास आतंकियों द्वारा रिहा किए गए 13 बंधकों के इज़रायल में दाखिल होने का वीडियो आया सामने
इज़रायल के आधिकारिक 'X' अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें हमास आतंकियों द्वारा रिहा किए गए 13 बंधक अपने देश में दाखिल होते दिख रहे हैं। इज़रायल ने लिखा, "हमारे 13 प्रियजन घर वापस आ गए हैं। हम सभी बंधकों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं...और सभी को घर लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।"