हमास ऐसा हमला अकेले नहीं कर सकता, आतंकी संगठनों ने की होगी मदद: इज़रायली महावाणिज्य दूत
फिलिस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास के इज़रायल पर हमले को लेकर मुंबई में इज़राइल के महावाणिज्य दूत कोबी शोशानी ने कहा है, "मैंने 1973 के बाद से इज़रायल के खिलाफ ऐसा हमला नहीं देखा।" उन्होंने कहा, "निश्चित तौर पर यह ऐसा हमला नहीं है जिसे आप अकेले कर सकते हैं...इसके लिए आपको अन्य आतंकवादी संगठनों और देशों की मदद मिली होगी।"