हमास के आतंकवादियों को सलाह है कि हथियार डाल दो, शायद तब हम दया दिखा दें: इज़रायल
हमास के साथ जारी युद्ध के बीच इज़रायल के प्रवासी मामलों के मंत्री अमीखाई चिकली ने कहा है, "हमास के आतंकवादियों को मेरी सलाह है कि अपने हथियार डाल दो और अपनी सुरंगों से बाहर आओ। शायद तब हम दया दिखा दें।" गौरतलब है कि इज़रायल-हमास के बीच युद्ध में अबतक 4000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।