हमास के आतंकियों के ट्रक में अर्धनग्न अवस्था में दिखी जर्मन लड़की जीवित है: मां का दावा
हमास के आतंकियों द्वारा इज़रायल में ट्रक में अर्धनग्न अवस्था में घुमाई गई 22-वर्षीय जर्मन लड़की की मां का दावा है कि उनकी बेटी ज़िंदा है लेकिन उसकी हालत गंभीर है। मां ने जर्मन सरकार से कहा, "आपको जल्द ही उसे...गाज़ा पट्टी से निकालना होगा!" इससे पहले खबर थी कि हमास के आतंकियों ने लड़की की हत्या कर दी है।