हमास के आतंकियों ने परिवार के सामने की इज़रायली लड़की की हत्या, कहा- वह स्वर्ग चली गई
इज़रायल में हमास के आतंकियों द्वारा एक परिवार को घर में बंधक बनाए जाने का वीडियो इज़रायल की एक पत्रकार ने 'X' पर शेयर किया है। बकौल पत्रकार, आतंकियों ने परिवार के सामने उनकी एक बेटी की बर्बरता से हत्या कर दी जिससे उसके भाई-बहन सहम गए। रो रहे बच्चों से एक आतंकी ने कहा, "वह स्वर्ग चली गई है।"