हमास के खिलाफ इज़रायल ने पहली बार 'आयरन स्टिंग' बम का किया इस्तेमाल, जारी किया फुटेज
इज़रायली वायु सेना ने हमास के खिलाफ पहली बार 'आयरन स्टिंग' बम का इस्तेमाल किया है। सेना ने फुटेज जारी कर बताया, "मेजालिन यूनिट ने वायु सेना के सहयोग से आयरन स्टिंग समेत कई तरह के हथियारों का इस्तेमाल कर दर्जनों आतंकवादियों को मार गिराया।" दरअसल, हमास और इज़रायल के युद्ध में 5,700 से अधिक नागरिक मारे जा चुके हैं।