हमास के खिलाफ युद्ध में हमारा साथ देने के लिए भारतीयों का धन्यवाद करता हूं: इज़रायल के मंत्री
इज़रायल के प्रवासी मामलों के मंत्री अमीखाई चिकली ने कहा है, "क्रूर, जिहादी और बर्बर संगठन (हमास) के खिलाफ युद्ध में हमारे साथ कंधे-से-कंधा मिलाने के लिए मैं भारत के नेतृत्व और वहां के नागरिकों का धन्यवाद करता हूं।" उन्होंने कहा, "यह युद्ध केवल हमारा नहीं है, यह आपका (भारत) भी है और हम आपके सहयोग से इसे मिलकर जीतेंगे।"