हमास के साथ अगले चरण का युद्ध घातक होगा और बहुआयामी हमले किए जाएंगे: इज़रायल
इज़रायल के रक्षा मंत्री युआव गैलेंट ने सोमवार को कहा कि आतंकी संगठन हमास के साथ अगले चरण का युद्ध घातक होगा और ज़मीन, समुद्र व हवा से बहुआयामी हमले किए जाएंगे। वहीं, इज़रायली सरकार के प्रवक्ता एलोन लेवी ने सोमवार को कहा कि युद्ध समाप्ति के बाद गाज़ा पट्टी पर हमास का शासन नहीं होगा।