हमास के साथ युद्ध के बीच इज़रायल ने गाज़ा में यूनिवर्सिटी पर गिराया बम, वीडियो आया सामने

हमास के साथ जारी युद्ध के बीच कथित तौर पर इज़रायली सेना द्वारा गाज़ा स्थित एक यूनिवर्सिटी पर बम गिराकर उसे उड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, इस संबंध में अमेरिका ने इज़रायल से स्पष्टीकरण मांगा है। हालांकि, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता डेविड मिलर ने वीडियो पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Load More