हमास के सारे ठिकानों को मलबे में बदल देंगे, निकल जाओ: गाज़ा के निवासियों से नेतन्याहू
इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के आतंकवादियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि उन सभी जगहों को मलबे में बदल दिया जाएगा जहां उनके ठिकाने हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "गाज़ा के निवासियों से कहता हूं: अभी निकल जाओ क्योंकि हम...कड़ी कार्रवाई करेंगे।" बकौल नेतन्याहू, हमास को तबाह करने के लिए इज़रायल डिफेंस फोर्स अपनी सारी ताकत लगा देगी।