हमास के हमले में शामिल होने का आरोप लगने के बाद 6 देशों ने यूएन की संस्था की फंडिंग रोकी
ब्रिटेन, जर्मनी सहित 6 देशों ने यूएन की एक एजेंसी यूएनआरडब्ल्यूए की फंडिंग बंद कर दी है। इज़रायल ने यूएनआरडब्ल्यूए के 12 कर्मचारियों पर हमास के आतंकियों के साथ मिलकर 7 अक्टूबर को हुए एक हमले में शामिल होने का आरोप लगाया था जिसके बाद देशों ने यह कार्रवाई की है। एजेंसी ने सभी कर्मियों को बर्खास्त कर दिया था।