हमास के हमलों में भारतीय मूल की 2 इज़रायली महिला अधिकारियों की हुई मौत: रिपोर्ट
'पीटीआई' ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया है कि फिलिस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास के हमलों में भारतीय मूल की दो इज़रायली महिला सुरक्षा अधिकारियों की मौत हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, 7 अक्टूबर को हुए हमले में 22 वर्षीय कमांडर और बॉर्डर पुलिस अधिकारी की मौत हुई है। बकौल रिपोर्ट, दोनों की मौत ड्यूटी के दौरान हुई।