हमास को लेकर थरूर के बयान पर पूर्व इज़रायली राजनयिक बोले- हैरान हूं; थरूर ने दिया स्पष्टीकरण
कांग्रेस सांसद शशि थरूर के 'हमास, भारत में घोषित आतंकी संगठन नहीं है' बयान पर पूर्व इज़रायली राजनयिक डेनियल कार्मोन ने कहा है, "मैं हैरान हूं।" उन्होंने कहा, "1,000+ हत्याओं के बाद भी आप हमास को आतंकी संगठन नहीं मानेंगे?" थरूर ने स्पष्टीकरण दिया, "मैंने कहा कि भारत ने ऐसी घोषणा नहीं की...हमास ने बेशक आतंकवादी कृत्य किए हैं।"