हमास द्वारा इज़रायल पर हमले से कुछ घंटे पहले बीमार महिला को एयरलिफ्ट कर लाया गया बेंगलुरु
हमास द्वारा इज़रायल पर शुक्रवार को हमले से कुछ घंटे पहले गंभीर रूप से बीमार 57-वर्षीय महिला को एयरलिफ्ट कर तेल अवीव (इज़रायल) से बेंगलुरु (कर्नाटक) लाया गया। वहीं, हमास व इज़रायल में जारी संघर्ष के बीच इज़रायल में फंसी भारतीय शोधकर्ता दीपान्विता रॉय ने वहां से निकलने के लिए भारत सरकार से तत्काल सहायता की अपील की है।