हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों में आधे से ज़्यादा विदेशी नागरिक: इज़रायल का दावा
इज़रायली सरकार ने बुधवार को कहा कि हमास द्वारा बंधक बनाए गए करीब 220 लोगों में आधे से ज़्यादा विदेशी नागरिक हैं। इनमें आधे से अधिक लोगों के पास 25 विभिन्न देशों के पासपोर्ट हैं जिनमें 54 थाई नागरिक शामिल हैं। हमास के हमले में अब तक 40-देशों के 328 लोगों की मौत व लापता होने की पुष्टि हुई है।