हमास द्वारा बंधकों को रिहा करने के बाद गाज़ा में सीज़फायर लागू करने पर बात की जाएगी: बाइडन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को रिहा करने के बाद ही गाज़ा में सीज़फायर लागू करने पर बात की जाएगी। हाल ही में हमास ने बंधक बनाई गईं दो अमेरिकी महिलाओं को रिहा किया था। गौरतलब है, इज़रायल पर हमले के बाद हमास ने करीब 200 लोगों को बंधक बनाया था।